Last Updated: Saturday, February 25, 2012, 07:24
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई: ऐसा लगता है कि शाहिद कपूर लड़कियों के बीच कुछ ज्यादा ही चॉकलेटी हो गए हैं। गोवा में अपना 31वां बर्थडे मना रहे शाहिद के फोटोग्राफर ने जो तस्वीरें ट्वीट की है उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि मौज मस्ती भरे गोवा के रंग में शाहिद की बर्थडे पार्टी और भी रंगीन होगी।
फिल्म इश्क-विश्क से बॉलीवुड में खास मुकाम पाने वाले चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर का आज 31वां जन्मदिन हैं। 25 फरवरी 1981 को मुंबई में जन्में शाहिद कपूर ने इस दिन के लिए खास तैयारी भी कर ली है। खबर है कि वो अपने दोस्तों संग गोवा में जन्मदिन का जश्न मनाएंगे, जिसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का ब्रेक भी ले चुके हैं। उनके खास दोस्तों में तब्बू और नई सनसनी नर्गिस फखरी शामिल हैं।
मुख्य किरदार में आने से पहले शाहिद कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। करियर के शुरूआती दौर में संगीत वीडियो और विज्ञापनों में भी काम किया। पेप्सी जैसे ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हुए फिल्म पंडितों ने शाहिद को शाहरुख की एक्टिंग का नकल तक कह डाला। लोग भी मानने लगे कि शाहरुख जैसा अभिनय शाहिद कर रहे हैं।
हालांकि 'इश्क विश्क' से मुख्य अभिनेता के रूप में उन्हें पहचान मिली और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी जीता। पिता पंकज कपूर के साथ हाल ही में फिल्म ‘मौसम’ में भी काम किया जिसमें सोनम कपूर उनके साथ थीं। कुछ महीने पहले तक प्रियंका चोपड़ा संग भी उनके इश्क के चर्चे खूब चले, फिलहाल शाहिद के साथ तब्बू की पुरानी दोस्ती है लेकिन नर्गिस के साथ दोस्ताना नया है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों ने साथ में परफॉर्म किया। अब देखना है कि दोनों की नई दोस्ती क्या गुल खिलाती है।
बाद के दिनों में शाहिद राजश्री प्रोडक्सन के 'विवाह' और इम्तियाज अली की 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों के कारण वो बॉलीवुड के सफल नायकों में गिने जाने लगे। ऐसा नहीं है कि बस चॉकलेटी इमेज में ही उनके किरदार को सराहा गया। विशाल भरद्वाज की ‘कमीने’ और यशराज की ‘बदमाश कंपनी’ में अलग किरदार निभाया।
फिलहाल उन्होंने इस बर्थडे पर खुद को एक जगुआर कार भेंट की है। साथ ही उन्होंने बर्थडे सलिब्रेशन के लिए हफ्ते भर लंबा प्रोग्राम बनाया है। सूत्रों के अनुसार 'शाहिद पार्टी के लिए गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा इस जश्न में शामिल होंगी या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि शाहिद ने इस दिन के लिए उन्हें याद भी किया है या नही, यह भी स्पष्ट नहीं है। वहीं प्रियंका के गोवा में होने की अभी तक खबर नहीं है।
First Published: Saturday, February 25, 2012, 17:02