बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में गले मिले सलमान और शाहरूख

बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में गले मिले सलमान और शाहरूख

बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में गले मिले सलमान और शाहरूखज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : गले मिले करन-अर्जुन। मिट गई सलमान-शाहरूख के बीच की दूरियां। गले तो मिले लेकिन दिल कब मिलेंगे अभी पता नहीं। जी हां, ये सारी बातें बॉलीवुड के दो सुपर स्टार सलमान खान और शाहरूख खान को लेकर की जा रही हैं जो रमजान के पाक महीने में आज गले मिले।

कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी ने आज (रविवार) इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें अन्य मेहमानों के अलावा सलमान और शाहरूख को भी खास तौर पर आमंत्रित किया था। रविवार को दोनों स्टार बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे और आपस में गले मिले।

मालूम हो कि पिछले पांच साल से दोनों अभिनेताओं के बीच तनाव चल रहा था। दोनों में कोई बातचीत नहीं होती थी। आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' की पार्टी में आखिरी बार दोनों स्टार को साथ देखा गया था। कहते हैं कि कैटरीना की बर्थ-डे पार्टी में दोनों के बीच मतभेद पैदा हुआ था।

कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि दरअसल दोनों दिग्गज दूरियां मिटाना चाहते थे। रमजान के पाक महीने में खुदा ने यह मौका दोनों को दिया और दोनों गले मिले। यह बॉलीवुड के लिए और दोनों सुपर स्टार के प्रशंसकों के लिए भी खुशी की बात है। सब लोग चाहते थे दोनों का मिलन हो।

फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अभी दोनों गले मिले हैं। जल्द ही दिल भी मिल जाएंगे। नहाटा ने कहा कि रमजान के पाक महीने में दोनों के बीच दूरियां मिटी हैं। बॉलीवुड के लिए यह खुशी की बात है।

First Published: Sunday, July 21, 2013, 21:38

comments powered by Disqus