बिग बी बने दादा, ऐश-अभि के घर आई बेटी - Zee News हिंदी

बिग बी बने दादा, ऐश-अभि के घर आई बेटी

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : इंतजार की घड़ी खत्म हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन मां बन गई हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी पोती के दादा बन गए हैं।

 

ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने सबसे पहले ट्वीट कर अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी  दी। इसके थोड़ी देर बाद ही अमिताभ बच्‍चन ने भी ट्वीट किया, ‘मैं दादा बन गया। पोती हुई है।’ बच्‍चन परिवार ने अस्‍पताल प्रबंधन को इस खबर की जानकारी देने से मना किया था।

 

इस समय ऐश्‍वर्या मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में हैं। ऐश्वर्या सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। मंगलवार सुबह 11 बजे उन्हें लेबर रुम में शिफ्ट कर दिया गया था। ऐश्वर्या के साथ उनके सास जया बच्चन, ससुर अमिताभ बच्चन, पति अभिषेक भी अस्पताल में थे। अस्पताल के बाहर ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के प्रशंसकों की भीड़ जुटी है।
 






First Published: Thursday, November 17, 2011, 11:28

comments powered by Disqus