बिग बॉस में तड़का लगाएंगी ब्यूटी गर्ल याना !

बिग बॉस में तड़का लगाएंगी ब्यूटी गर्ल याना !

बिग बॉस में तड़का लगाएंगी ब्यूटी गर्ल याना !ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: ब्यूटी गर्ल और पूर्व मॉडल याना गुप्ता अब बिग बॉस-6 में तड़का लगाने आ सकती है। सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि पेपरवर्क हो चुका है और उनके इस रियलिटी शो में प्रवेश की तैयारी हो चुकी है।

पूर्व मॉडल और आइटम गर्ल याना गुप्ता आखिरी बार झलक दिखला जा (2011) रियलिटी शो में दिखी थी। दरअसल माना जा रहा है कि इस बार बिग बॉस को पारिवारिक शो के रुप में पेश कर उसका टाइम भी बदला गया और इसका असर उसकी टीआरपी पर भी पड़ा। अभी कुछ ही दिन पहले मिंक बरार की भी एंट्री इसलिए कराई गई। लेकिन शो को इसका कोई फायदा नहीं मिला। अब टीआरपी को रफ्तार देने के लिए याना को लाने की कयावद की जा रही है।

निर्माताओं ने इसलिए उन्हें शो में लाने का फैसला किया गया है। अब तक विदेशी तड़का के रूप में देखा जाए तो बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में पामेला एंडरसन, और पॉर्न स्टार सनी लियोन को बुलाया गया था।

अब हैरानी की बात यह है कि याना गुप्ता का करियर अभी खुद ही ढलान पर है। तो ऐसे में भला उनसे किस तड़के की उम्मीद की जा रही है।

First Published: Saturday, November 17, 2012, 14:06

comments powered by Disqus