Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 13:53
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है जो तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म में नखतराणा नाम के गांव की कहानी है राम लीला।
फिल्म में लीला के रोल में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद हॉट अंदाज में दिखे हैं। फिल्म में दीपिका और रणबीर के बीच कई बेबाक और बोल्ड सींस है जिसमें काफी किस सींस और लिप लॉक किस सींस है। दीपिका कई जगहों पर रणवीर पर हावी होती हुई नजर आ रही है। रणवीर भी मतवाले अंदाज में खूब अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। फिल्म के एक सीन में दीपिका पिस्तौल से रणवीर पर गोली चलाती हुई नजर आ रही है।
बॉलीवुड में यह पहला मौका है जब यह दीपिका और रणबीर की जोड़ी एक साथ आ रही है। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी गुजरात के बैकग्राउंड पर आधारित है।
First Published: Tuesday, September 17, 2013, 13:25