Last Updated: Monday, March 26, 2012, 03:27
मुंबई : फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूर्व पत्नी मोना का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियोज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी 48 वर्षीय मोना के दो बच्चे अर्जुन और अंशुल हैं।
उनका कैंसर का इलाज चल रहा था और उन्हें दो हफ्ते पहले यहां के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मोना ने हाल में ट्विटर पर लिखा था कि वह अपने स्वास्थ्य के बारे में लोगों के सवाल से उब गई हैं और वह तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं। उनका बेटा अर्जुन यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के जरिये बालीवुड में पदार्पण करने के तैयारी में हैं।
अनुपम खेर, करन जौहर, रितेश देशमुख, केन घोष, दिया मिर्जा बिपाशा बसु जैसे बालीवुड के कलाकारों ने मोना के निधन पर शोक जताया। लंबे समय तक साथ रहने के बाद मोना और बोनी के बीच तलाक हुआ था और इसके बाद बोनी ने 1996 में अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की थी। बोनी की भतीजी अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि मोना का अंतिम संस्कार पवन हंस में 26 मार्च की सुबह होगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 26, 2012, 08:58