भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी सफल

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी सफल

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी सफलज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सफल बाईपास सर्जरी हुई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल ठीक हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। मालूम हो कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 2 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिन्हा के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले `रामायण` में रंग-रोगन का काम चल रहा था और इसी दौरान उन्हें सांस संबंधी समस्या शुरू हो गई। जांच के बाद पता चला कि दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट है। डॉक्टरों ने शत्रुघ्न सिन्हा को बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी जिसके लिए सिन्हा तैयार हो गए। अस्पताल के ईडी राम नारायण के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी सफल रही है। शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बिहार की पटना साहिब संसदीय सीट से भाजपा के सांसद हैं।

First Published: Wednesday, July 18, 2012, 09:45

comments powered by Disqus