मिस्टर इंडिया-2 में मोगैंबो बनेंगे सलमान !

मिस्टर इंडिया-2 में मोगैंबो बनेंगे सलमान !

मिस्टर इंडिया-2 में मोगैंबो बनेंगे सलमान !ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान विलेन के रुप में मोगैंबो का किरदार निभाएंगे! खबरों के मुताबिक सलमान खान मिस्टर इंडिया के सिक्वल में नजर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तब यह पहली बार होगा जब सलमान अपने फिल्मी करियर में खलनायक (मोगैंबो) की भूमिका निभाएंगे।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए बोनी कपूर ने अनुराग कश्यप से बातचीत की है लेकिन प्रोड्यूसर बोनी कपूर के नजदीकी सूत्रों ने कहा है कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए बोनी कपूर की इकलौती पसंद शेखर कपूर ही है जिन्होंने मिस्टर इंडिया बनाई थी।

माना जा रहा है कि इसी फिल्म से श्रीदेवी भी बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इसके अलावा, अनिल कपूर भी फिल्म में अहम रोल में होंगे। हालांकि श्रीदेवी हाल में एक फिल्म इंगलिश-विंगलिश में नजर आई और इसमें निभाई भूमिका को लेकर उन्होंने ढेरो सुर्खियां बटोरी।

बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान का लुक अगले साल की शुरुआत में टेस्ट किया जाएगा और फिल्म की शूटिंग फरवरी-मार्च तक शुरू हो जाएगी।

माना जा रहा है कि मिस्टर इंडिया पार्ट-2 सिनेमाघरों में 2014 में दस्तक देगी। कहा जा रहा है कि बोनी इस फिल्म को 3डी में भी रिलीज करेंगे जो फिल्म के सिक्वल से कुछ हफ्ते पहले रिलीज होगी।

मिस्टर इंडिया शेखर कपूर ने बनाई थी जो बॉक्स आफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी। इस फिल्म में खलनायक की भूमिका स्वर्गीय अमरीश पुरी ने निभाई थी जिनका निभाया मोगैंबो का किरदार आज भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है।फिल्म में बोला गया उनका मोगैंबो खुश हुआ का डायलाग काफी मशहूर हुआ था जिसे अमरीश पुरी हर बार खास अंदाज में बोलते थे।


सलमान खलनायक के रुप में मोगैंबो के किरदार को किस तरह निभाएंगे। यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन सलमान के लिए यह भूमिका उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी जब वह एक खलनायक का किरदार निभाएंगे।

First Published: Thursday, November 8, 2012, 15:14

comments powered by Disqus