मेरी छरहरी काया का राज "योग" है: वनीसा-Vanessa Paradis credits yoga for slim figure

मेरी छरहरी काया का राज "योग" है: वनीसा

मेरी छरहरी काया का राज लंदन : फ्रांसीसी मॉडल और अभिनेत्री वनीसा पैराडिस ने कहा है कि जीवन के 40 बसंत पूरे होने के बावजूद उनकी छरहरी काया बने रहने का राज योग है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक अभिनेत्री आज भी उतनी ही छरहरी है जितना की वह एक किशोर पॉप स्टार रहने के दौरान थी। उन्होंने कहा कि वह हर जगह चलना और प्रतिदिन 45 मिनट व्यायाम करना पसंद करती हैं।

पैराडिस ने कहा, ‘‘मैं आसानी के लिये अपने घर पर ही व्यायाम करती हूं। मैं योगा बहुत पसंद करती हूं। मेरे पास टेप हैं और मैं इसे अपने से करती हूं।’’ पैराडिस हाल ही में जॉनी डेप से अलग हुई हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 18:09

comments powered by Disqus