मेरे डैडी बिल्कुल स्वास्थ्य हैं: सोनाक्षी

मेरे डैडी बिल्कुल स्वास्थ्य हैं: सोनाक्षी

मेरे डैडी बिल्कुल स्वास्थ्य हैं: सोनाक्षीमुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को आईसीयू में बताए जाने की खबरों से खासी नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शत्रुघ्न बिल्कुल ठीक हैं।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, किसी के स्वास्थ्य के बारे में बात का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं है। मेरे डैडी स्वस्थ हैं और घर में मेरा इंतजार कर रहे हैं। वह सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में नहीं हैं, जैसा कि एक टेलीविजन कार्यक्रम में कुछ लोगों ने दावा किया। उनके बारे में चिंता करने के लिए धन्यवाद, लेकिन अब खामोश।

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न को सांस सम्बंधी एलर्जी रिएक्शन के बाद सोमवार दोपहर कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पत्नी पूनम और बेटे लव तथा कुश उनके साथ अस्पताल में थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 3, 2012, 15:35

comments powered by Disqus