मोना सिंह की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

मोना सिंह की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

मोना सिंह की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिसमुंबई : टीवी अभिनेत्री मोना सिंह की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोना सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक आपत्तिजनक एमएमएस को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि वह उस कंप्यूटर के आईपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है जहां से क्लिप को अपलोड किया गया था।

पुलिस को संदेह है कि अपराधी अभिनेत्री की पहचान का हो सकता है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें कुछ स्थानीय तत्वों के शामिल होने का संदेह है और हम कंप्यूटर के आईपी पते को खोजने का प्रयास कर रहे हैं जहां से इसे अपलोड किया गया।’ मामला शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 30, 2013, 15:43

comments powered by Disqus