Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 13:31
मुम्बई : अपने समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना को दो सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया ने यह जानकारी दी है। डिम्पल ने बताया, `राजेश घर वापस आ गए हैं। उन्हें अस्पताल से शनिवार को छुट्टी मिली। वह अब बिल्कुल ठीक हैं।`
अपने प्रशंसकों द्वारा `काका` कहकर पुकारे जाने वाले 69 वर्षीय अभिनेता को 23 जून को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया पहले दिन से ही उनकी देखभाल कर रही हैं।
जिस वक्त राजेश को अस्पताल से छुट्टी मिली, तब उनकी पत्नी और बेटी रिंकी उनके साथ थीं। राजेश खन्ना बीते कुछ समय से स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष अप्रैल में भी उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब उन्हें तीन या चार दिनों में घर भेज दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 13:31