लेडी गागा के सिर पर पिंजरा! -Lady Gaga cage on the head!

लेडी गागा के सिर पर पिंजरा!

लेडी गागा के सिर पर पिंजरा! लंदन: अपने अजीबोगरीब फैशनसेंस के लिए मशहूर पॉप स्टार लेडी गागा को न्यूयार्क में अपने सिर पर एक पिंजरानुमा चीज पहने देखा गया। उनका यह पिंजरा काल्पनिक चरित्र हैनीबल लैक्टर से प्रेरित था।

डेली मिरर की खबर के अनुसार, गागा के प्रशंसकों ने काफी दूरी तक उनकी कार का पीछा किया लेकिन कोई भी इस सुपरस्टार के करीब नहीं पहुंच सका।

कल रात एक संगीत समारोह में लेडी गागा ने रोलिंग स्टोन्स के साथ ‘गिम्मी शेल्टर’ पर अपनी प्रस्तुति दी थी।

पिछले कई सालों से गागा एक से एक अनोखे परिधानों में नजर आ चुकी हैं। इनमें मांस से बना एक परिधान भी शामिल है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 19, 2012, 09:22

comments powered by Disqus