Last Updated: Monday, November 7, 2011, 10:11
लॉस एंजिलिस : पॉप मलिका लेडी गागा इस साल एमटीवी यूरोपियन म्यूजिक अवार्ड में सबसे बड़ी विजेता रही हैं। उन्हेंने इस साल चार पुरस्कार अपने झोली में डाल लिए हैं।
एमटीवी ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक लेडी गागा छह वर्गों में नामांकित थी जिसमें से चार में उन्हें पुरस्कार मिले। समारोह में गागा ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति भी दी। गागा अपने गाने ‘बॉर्न दिस वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ वीडियो पुरस्कार, सबसे बड़े प्रशंसक के विशेष पुरस्कार के लिए नामांकित थीं।
गागा के अलावा जस्टिन बीबर, ब्रुनो मार्स को भी पुरस्कार मिले। बीबर को सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ पॉप एलबम का पुरस्कार मिला। वहीं ब्रुनो को सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार का पुरस्कार मिला।
(एजेंसी)
First Published: Monday, November 7, 2011, 15:41