विक्टोरिया को डिजाइनर ब्रांड अवार्ड - Zee News हिंदी

विक्टोरिया को डिजाइनर ब्रांड अवार्ड



लंदन : ब्रिटिश फैशन अवार्डस में इस साल के डिजाइनर ब्रांड सम्मान से नवाजे जाने पर स्पाइस गर्ल्स स्टार विक्टोरिया बेकहम की आंखों में आंसू आ गए।

 

कान्टेक्टम्युजिक की रिपोर्ट के अनुसार 37 वर्षीय विक्टोरिया ने टॉम फोर्ड और बर्बेरी को पीछे छोड़ कर यह पुरस्कार हासिल किया।

 

इसके लिए उन्होंने अपने फुटबॉलर पति डेविड बेकहम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, उनके बिना मैं यह करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती जो कर रही हूं। समारोह के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हम जीत गए.मेरी बेहतरीन वी बी टीम का बहुत बहुत शुक्रिया।  (एजेंसी)

 

First Published: Tuesday, November 29, 2011, 19:35

comments powered by Disqus