विदा समदजई बिग बॉस-5 से बाहर - Zee News हिंदी

विदा समदजई बिग बॉस-5 से बाहर

मुंबई: पूर्व मिस अफगानिस्तान रह चुकी विदा समदजई की शनिवार रात बिग बॉस-5 से विदाई हो गई। यह टीवी रियलिटी शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाता है।

 

33 वर्षीय विदा बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले उन शुरुआती लोगों में शामिल थी जिनके साथ शो की शुरुआत हुई। विदा ने एक सौंदर्य कार्यक्रम में बिकनी पहनी थी जिसपर उनके देश में काफी हायतौबा मची थी। वह इस शो से बाहर होन वाली सातवीं प्रतियोगी हैं।

 

32 वर्षीय विदा का बिग बॉस में प्रवास शांतिपूर्ण रहा। विदा का इस दौरान किसी अन्य सदस्य के साथ कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ।

 

विद ने हालांकि कहा कि उसे अन्य सदस्यों को आपस में लड़ते और बहर करते देखकर बहुत दुख होता था। उसने इसके साथ ही पूजा मिश्रा पर आरोप लगाया कि घर में अधिकतर झगड़ों के लिए वही जिम्मेदार थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 20, 2011, 08:15

comments powered by Disqus