Last Updated: Thursday, October 27, 2011, 06:19
लंदन : आर एंड बी स्टार रिहाना बलात्कार विरोधी अभियान कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गयी हैं। रिहाना के एक म्यूजिक वीडियो ‘वी फाउंड लव’ में दिखाया गया है कि औरत मर्दों के लिए केवल उपभोग की वस्तु है।
डेली स्टार ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, रिहाना के हालिया वीडियो को ब्रिटेन में बलात्कार विरोधी कार्यकर्ता अपमानजनक मान रहे हैं और अपने प्रशंसकों को दिये जाने वाले संदेश पर सवाल उठाया है।
रेप काइसिस सेन्टर के इलेन केली ने बताया कि रिहाना का नया वीडियो अपमानजनक है। इस वीडियो के माध्यम से उसने संदेश दिया है कि महिलाएं पुरूषों के लिए उपभोग की वस्तुएं हैं। हिंसा के मामलों को देखते हुए हम इसको लेकर परेशान हैं।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, October 27, 2011, 11:49