शर्लिन चोपड़ा अब `कामसूत्र 3डी` के 4डी संस्‍करण का खोलेंगी राज

शर्लिन चोपड़ा अब `कामसूत्र 3डी` के 4डी संस्‍करण का खोलेंगी राज

शर्लिन चोपड़ा अब `कामसूत्र 3डी` के 4डी संस्‍करण का खोलेंगी राजमुंबई : `कामसूत्र 3डी` फिल्म का दूसरा ट्रेलर कान फिल्म महोत्सव के दौरान जारी किया जाएगा। इसके निर्माताओं ने इस अवसर पर इसके 4डी संस्करण में काम करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा करने का फैसला किया है। रुपेश पॉल निर्देशित `कामसूत्र 3डी` में शर्लिन चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

पॉल ने कहा कि शर्लिन कान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इसके 4डी संस्करण में मुख्य भूमिका निभाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का खुलासा करेंगी। पॉल दोनों ही फिल्म की शूटिंग साथ कर रहे हैं और इन्हें एक साथ प्रदर्शित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे दोनों संस्करणों को एक साथ प्रदर्शित कर खुशी होगी। जिससे यह पांच घंटे की फिल्म हो जाएगी। लेकिन यह वितरकों पर निर्भर करेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 26, 2013, 18:37

comments powered by Disqus