Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 09:49

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : शर्लिन चोपड़ा पहले तो बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर रही हैं, पर अब अपनी आगामी फिल्म कामसूत्र 3डी के अनसेंसर्ड वीडियो के न्यूड सीन को दर्शकों को मदहोश कर देंगी। बता दें कि शर्लिन अपने सनसनीखेज कार्यों के चलते हमेशा सुर्खियों में रही हैं। कभी न्यूड पोज देकर तो कभी बोल्ड फिल्म में मादक और बोल्ड अंदाज को लेकर।
शर्लिन चोपड़ा इस समय फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसे हिट फिल्म बनाने के लिए वह किसी भी सीमा को लांघने के लिए तैयार हैं। देसी और विदेशी दर्शकों के लिए अलग-अलग बन रही कामासूत्र 3डी बनने से पहले से ही चर्चा में है।
शर्लिन चोपड़ा ने हाल के दिनों में एक अनसेंसर्ड फोटोशूट वीडियो पोस्ट किया है। इस फिल्म का अनसेंसर्ड वीडियो इंटरनेट पर डाउनलोड कर दिया है, जिसे देखने के लिए होड़ मची हुई है। इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद काफी सनसनी मची है। महज 24 घंटे में ही इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। बोल्डनेस की बजह से इस वीडियो के दर्शकों की संख्या अभी खासी बढ़ेगी क्योंकि शर्लिन ने इसमें काफी मादक पोज दिए हैं।
इस वीडियो को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कामसूत्र 3डी कितनी बोल्ड होगी। इस वीडियो में शर्लिन ने अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से में कुछ भी नहीं पहना हुआ है। इसमें शर्लिन काफी हॉट और बोल्ड पोज में हैं। इस वजह से कुछ लोगों ने शर्लिन को बॉलीवुड की जीनत अमान करार दे दिया है। यही नहीं उन्होंने हर सीन को काफी बोल्ड तरीके से कैमरे में कैद कराया है। जाहिर सी बात है कि जब इतने बोल्ड सीन होंगे तो वीडियो तहलका मचाएगा ही। इसी वजह से शर्लिन को यंगिस्तान की जीनत अमान करार दिया गया है।

गौर हो कि शर्लिन चोपड़ा के इस फिल्म कामसूत्र 3 डी को रुपेश पॉल बना रहे हैं। यह फिल्म बोल्ड विषय पर आधारित है, जिसे कि दो भागों में बनाया जा रहा है। देशी और विेदेशी यानी दो भाग। दूसरे भाग में विदेशी दर्शकों के लिए शर्लिन न्यूड होंगी। इसी के चलते फिल्म की आधी शूंटिंग भातर से बाहर की जाएगी। शर्लिन के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
First Published: Monday, January 21, 2013, 16:55