शाहिद के पीछे पड़ी राजकुमार की बेटी - Zee News हिंदी

शाहिद के पीछे पड़ी राजकुमार की बेटी

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: आखिरकार शाहिद कपूर का पीछा करने वाली लड़की की असलियत सामने आ ही गई और यह जाने-माने कलाकार राज कुमार की बेटी वास्तविकता हैं। इसस पहले शाहिद कपूर इनका नाम लेने से परहेज कर रहे थे क्योंकि वह मशहूर कलाकार की बेटी हैं। मगर स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि परेशान होकर शाहिद ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।

 

 

आरोप शाहिद कपूर की तरफ से उनके मैनेजर ने पुलिस में दर्ज कराई और शिकायत की कि वो रात के समय और कभी-कभी सुबह 3 बजे भी उनका पीछा करती हैं। सुरक्षा में लगे गार्ड से उनके दरवाजे पर दस्तक भी देती रही हैं। सूत्रों के मुताबिक वह खुद को शाहिद की सबसे बड़ी प्रशंसक बताती है। कुछ साल पहले वो शाहिद को एक डांस क्लास में मिली थी और उसी समय से वो उनके पीछे पड़ गई। इसके बाद वास्तविकता ने शाहिद के यारी रोड स्थित अपार्टमेंट ‘क्लासिक’ में एक कमरा भी ले लिया।

 

वास्तविकता ने 2006 में निर्देशक करण राजदान की फिल्म ‘8: शनि’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा कि संबंधित मामले में वास्तविकता को केवल चेतावनी दी जाएगी। फिलहाल वास्तविकता का कहीं पता नहीं है। शाहिद ने शिकायत में कहा है कि वास्तविकता अक्सर उनके घर आने-जाने के रास्ते को रोक लेती है और बार-बार उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। पुलिस को अभी भी वास्तविकता की तलाश है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 22, 2012, 15:33

comments powered by Disqus