शिकागो में जलवा बिखेरेंगे सलमान और कैटरीना| Salman Khan

शिकागो समारोह में दिखेगा सलमान, कैटरीना का जलवा

शिकागो समारोह में दिखेगा सलमान, कैटरीना का जलवाज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : शिकागो में इस बार बॉलीवुड कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा। भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर शिकागो में एक खास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सलमान खान, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अपने जलवे बिखेरेंगे। सलमान सात वर्षों के बाद शिकागो में अपनी प्रस्तुति देंगे।

एक समाचार पत्र के मुताबिक शिकागो में 30 अगस्त से एक सितंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन सीयर्स सेंटर एरेना में किया जा रहा है। कार्यक्रम के नृत्य सेशन की कोरियोग्राफी प्रभु देवा करेंगे।

सीनर्जी इंटरटेनमेंट के सुदेश सोनवणे ने बताया, ‘हमारा लक्ष्य 100 वर्ष के भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में मनाना है। इसके अलावा हमारी योजना में एक संगीत समारोह का आयोजन करना भी है जिसमें उषा मंगेशकर, कृष्णा बेउरा और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अपने सुरों से 1913 से अब तक की अद्भुत झांकी पेश करेंगे।’

उन्होंने बताया, ‘समारोह में कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों के लिए कोरियोग्राफी प्रभु देवा करेंगे। लेकिन इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण सलमान खान का परफार्मेंस होगा। समारोह का समापन बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित करने के साथ होगा।’

First Published: Friday, June 21, 2013, 11:21

comments powered by Disqus