शिल्पा बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - Zee News हिंदी

शिल्पा बनीं मां, बेटे को दिया जन्म



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: सोमवार सुबह शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। उनके घर में एक नया मेहमान आ गया। मुंबई में खार के एक अस्पताल में शिल्पा शेट्टी ने सोमवार सुबह लड़के को जन्म दिया।

 

राज कुंद्रा परिवार से जुड़े एक सूत्र ने एक अखबार के साथ बातचीत में कहा कि मां (शिल्पा शेट्टी) और बच्चा दोनों स्वस्थ है। इस मौके पर शिल्पा की मां सुनंदा और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थीं।  शिल्पा और राज की शादी एक साल पहले हुए थी। राज कुंद्रा लंदन के एक जानेमानी व्यवसायी है।

 

शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने देर न लगाते हुए यह खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की। राज ने लिखा "भगवान ने हमें सुन्दर से पुत्र से नवाजा है बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। मैं बेहद खुश हूं।

 

उन्होंने ट्वीट किया कि मैं शिल्पा को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। साथ ही हिंदुजा अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर किरण का बहुत-बहुत धन्यवाद।

First Published: Monday, May 21, 2012, 14:00

comments powered by Disqus