संजय दत्त को जेल से मिली 14 दिन छुट्टी, मुंबई में परिवार के साथ गुजारेंगे समय| Sanjay Dutt

संजय दत्त को जेल से मिली 14 दिन छुट्टी, मुंबई में परिवार के साथ गुजारेंगे समय

संजय दत्त को जेल से मिली 14 दिन छुट्टी, मुंबई में परिवार के साथ गुजारेंगे समयज़ी मीडिया ब्यूरो/एजेंसी

पुणे : पात्रता मानदंड के आधार पर 14 दिनों की छुट्टी मिलने के बाद फिल्म अभिनेता संजय दत्त यहां के यरवदा जेल से मुंबई रवाना हो गये।

जेल अधीक्षक योगेश देसाई ने बताया कि अधिकारियों द्वारा ‘थोड़े दिन की छुट्टी’ संबंधी आवेदन मंजूर कर लिये जाने के बाद 1993 मुंबई बम विस्फोट मामले में अवैध तरीके से हथियार रखने के लिए हथियार कानून के तहत दोषी दत्त सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जेल से बाहर निकले।

देसाई ने बताया कि ‘थोड़े दिन की छुट्टी’ के लिए कैदियों का अच्छा आचरण मानदंडों में से एक है जिसके आधार पर उनकी संचित छुट्टियों में से छुट्टी दी जाती है।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जेल अधिकारियों ने 26 सितंबर को आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।

ज्ञात हो कि आर्म्सट एक्टं में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्तत इन दिनों पुणे की जेल में बंद हैं। संजय दत्त गत 29 जुलाई को 54 साल के हो गए। यह अलग बात है कि संजय दत्त जन्मदिन को अपने परिवार के साथ सेलेब्रेट नहीं कर पाए।

अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजू बाबा ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। हालांकि विवादों के साथ भी उनका खूब नाता रहा। अपनी अभिनय क्षमता से उन्हों ने बॉलीवुड में सफलता के कई झंडे गाड़े।

संजय दत्त को उस समय झटका लगा जब मुंबई के 1993 के बम विस्फोटों के मामले में पांच साल की कैद की सजा सुनाई। संजय दत्त ने साढ़े तीन साल की शेष सजा भुगतने के लिए 16 मई को मुंबई की अदालत में समर्पण किया था। उन्हें शुरू में मुंबई की आर्थर रोड जेल रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें पुणे की यरवदा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। सजा के तौर पर उन्हें अभी साढ़े तीन साल जेल में गुजारने हैं।

First Published: Tuesday, October 1, 2013, 12:05

comments powered by Disqus