सचिन के संन्यास से बॉलीवुड हस्तियां मायूस,Sachin retires

सचिन के संन्यास से बॉलीवुड हस्तियां मायूस

सचिन के संन्यास से बॉलीवुड हस्तियां मायूसनई दिल्ली : सेलीब्रिटीज ने ट्विटर के जरिये महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सराहना की जिन्होंने आज एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। सेलीब्रिटीज ने कहा कि उन्हें मैदान पर उनकी कमी खलेगी।

अभिनेता शाहिद कपूर ने ट्वीट किया, सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया। क्या वह ऐसा करना चाहते थे या हमने मजबूर किया। कोई उनकी जगह नहीं ले सकता। वह संभवत: भारत का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा, हमें एकदिवसीय मैचों में सचिन तेंदुलकर की कमी खलेगी। मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया, सचिन के बिना क्रिकेट का खेल लंबे समय तक अपनी चमक खो देगा। हमें मैदान पर आपकी कमी खलेगी। सचिन जैसा एकदिवसीय क्रिकेटर नहीं देखा। मुझे संदेह है कि सचिन के बिना वनडे में इसी तरह की आकषर्ण रहेगा। मंदिरा बेदी ने कहा, सचिन ने एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास लिया। हम हालांकि उन्हें सफेद कपड़ों (टेस्ट क्रिकेट) में खेलते हुए देखते रहेंगे। मिश्रित भावनाएं।’ अभिनेता राहुल बोस ने ट्वीट किया, सचिन को विश्व कप फाइनल के बाद वानखेड़े में देखते हुए नहीं भूल सकता। क्या कभी कोई इससे अधिक खुश होगा। महान।

फार्मूला वन चालक नरेन कार्तिकेयन ने कहा, एक युग का अंत क्योंकि सचिन ने वनडे से संन्यास ले लिया। क्रिकेट जीनियस के 23 बरस को सलाम।’अभिनेता आफताब शिवदसानी ने कहा, महान खिलाड़ी ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उनकी कमी खलेगी। बाकी दुनिया की तरह.. सचिन खूबसूरत पारी के लिए धन्यवाद। निर्देशक और कोरियाग्राफर प्रभुदेवा ने कहा, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया। यह कितनी यादगार यात्रा रही। कितनी जीतें। उसने नये विश्व रिकार्ड बनाए। उनकी कमी खलेगी। सेलीब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने कहा, यागदार स्मृतियों के लिए धन्यवाद प्रिंस। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 23, 2012, 21:02

comments powered by Disqus