सबसे हॉट महिलाओं की श्रेणी में सनी लियोन - Zee News हिंदी

सबसे हॉट महिलाओं की श्रेणी में सनी लियोन

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

लंदन : भारत आकर बिग बॉस-5 में शामिल हुई कानाडाई पॉर्न स्टार सनी लियोन को दुनिया की सबसे हॉट महिलाओं की सूची में शामिल किया गया गया है। पुरूषों के सबसे लोकप्रिय मैग्जीन ‘आस्क मैन’ ने दुनिया की हॉट-99 महिलाओं की सूची जारी की है जिसमें सनी लियोन को 82 वां स्थान मिला है।

 

‘आस्क मैन’ ने इस सूची में तीन भारतीय अभिनेत्रियों को जगह मिली है। सबको हैरान करत् हुए हाल ही में फिल्म ‘अग्निपथ’ से जबरदस्त चर्चा में आई प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में 70वां स्थान मिला है। जबकि इंडो-कनेडियन पोर्न स्टार सनी लियोन इस लिस्ट में 82वें पायदान पर हैं। वैसे सनी को लिस्ट में इतने पीछे जगह मिलने से सब हैरान हैं। हो सकता है अगली बार उन्हें आगे स्थान मिले जब वह जिस्म-2 में नजर आएं।

 

वैसे इस सूची में सबसे हैरान करने वाली बात है कि फरीदा पिंटो  को इसमें प्रियंका और सनी लियोन से कहीं आगे का स्थान मिला है। उन्हें इस लिस्ट में 58वें पायदान पर रखा गया है। फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ से चर्चा में आईं फरीदा पिंटो को भारत से ज्यादा हॉलीवुड में देखा जा रहा है। फिर भी सनी लियोन का जलवा उनकी फिल्म आने के बाद और भी हैरान कर सकता है, क्योंकि सनी ने खुद कहा कि जिस्म-3 में अंतरंग दृश्यों की भरमार है जिसे लोग पसंद करेंगे।

First Published: Monday, February 6, 2012, 12:22

comments powered by Disqus