समंथा बार्क्स बनीं सबसे ‘सेक्सी’ महिला| Samantha Barks

समंथा बार्क्स बनीं सबसे ‘सेक्सी’ महिला

समंथा बार्क्स बनीं सबसे ‘सेक्सी’ महिलालंदन : फिल्म ‘लेस मिजरेबल्स’ में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री समंथा बार्क्स को सर्वाधिक सेक्सी महिला औपर नवोदित अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। बार्क्स को यह उपाधि ‘वैनिटी फेयर ऑस्कर अवार्ड’ में मिली।

समाचार पत्र ‘डेली एक्सप्रेस’ के मुताबिक ‘लेस मिजरेबल्स’ में इपोनाइन की भूमिका निभाने के लिए बार्क्स की काफी सराहना हुई। इस फिल्म में अभिनेत्री एनी हैथवे ने भी काम किया है।

हैथवे को इस साल बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का आस्कर अवार्ड मिला है। ‘लेस मिजरेबल्स’ में हैथवे ने वेश्या का किरदार निभाया है। (एजेंसी)


First Published: Sunday, March 3, 2013, 17:22

comments powered by Disqus