सलमान की जिंदगी में वापसी कर रहीं संगीता बिजलानी ?

सलमान की जिंदगी में वापसी कर रहीं संगीता बिजलानी ?

सलमान की जिंदगी में वापसी कर रहीं संगीता बिजलानी ?ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुम्बई : बॉलीवुड में रिश्ते और दोस्ती निभाने के लिए मशहूर सलमान खान की जिंदगी में उनकी पुरानी प्रेमिका संगीता बिजलानी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे कई मौके आए हैं जब सलमान के परिवार के साथ संगीता को देखा गया है।

वर्ष 1990 की शुरुआत में सलमान और संगीता के एक-दूसरे के काफी करीब रहे और दोनों ने शादी करने की भी सोची थी लेकिन पूर्व मिस इंडिया रह चुकी संगीता ने क्रिकेटर अजहरूद्दीन से शादी कर ली। इसके बाद सलमान का रोमांस पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली के साथ चला। सलमान का सोमी के साथ रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका।
यही नहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ भी सलमान का रोमांस ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

बताया जाता है कि संगीता से अलग होने के बावजूद भी सलमान उनसे सम्पर्क में हैं। सलमान ने संगीता का साथ उस समय भी दिया जब इस साल की शुरुआत में अजहरूद्दीन के साथ उनके सम्बंधों में कड़वाहट आई। चर्चा यह भी है कि संगीता और अजहरूद्दीन अलग हो गए हैं।

संगीता को अक्सर सलमान के आवास ‘ग्लैक्सी’ अपार्टमेंट में देखा जाता है। संगीता यहां पर्याप्त समय गुजारती हैं।

हाल ही में गणपति विसर्जन के समय सलमान के पूरे परिवार के साथ संगीता भी नजर आईं। इस मौके पर संगीता के अलावा प्रीति जिंटा एवं सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं।

यही नहीं संगीता फिल्म ‘हीरोईन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए खान परिवार के साथ आई थीं। ऐसे में खान परिवार के साथ संगीता की बढ़ती नजदीकियों से सवाल उठने लगे हैं कि क्या सलमान की जिंदगी में संगीता ने फिर से जगह बनानी शुरू कर दी है ?

First Published: Saturday, September 22, 2012, 13:50

comments powered by Disqus