सलमान को ईश्वर का वरदान मानती थीं मेरी मां: अर्जुन कपूर

सलमान को ईश्वर का वरदान मानती थीं मेरी मां: अर्जुन कपूर

सलमान को ईश्वर का वरदान मानती थीं मेरी मां: अर्जुन कपूर मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अपने करियर का श्रेय सलमान खान को देते हैं और कहते हैं कि उनकी मां मोना भी उनकी संभावनाएं देखते हुए उन्हें श्रेय देती थीं। अर्जुन ने कहा कि जब मैं एक सहायक था, मैं उनके साथ काफी समय बिताता था। मुझे लगता है कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव था। मेरी मां हमेशा कहती थीं कि वह ईश्वर के वरदान हैं।

सलमान की फिल्म `सलाम-ए-इश्क` में सहायक निर्देशक रह चुके अर्जुन शुरुआत में सिर्फ निर्देशन पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि एक रात सलमान ने मुझसे कहा कि तुम्हें अभिनेता बनना चाहिए और मैंने पहले उन्हें देखा फिर खुद को देखा। मैंने कहा कि क्या आप मुझे अभिनेता बनता देखना चाहते हैं? मैं निर्देशक बनकर खुश हूं और मैं कहानी लिखूंगा, मुझे अभिनय में रुचि नहीं है।

सलमान ने अर्जुन से कहा कि आज से 10 साल बाद वह अभिनेता न होने पर अफसोस करेंगे। अर्जुन का वजन कभी 140 किलोग्राम रहा है और उन्होंने अपनी पहली फिल्म `इशकजादे` के लिए काफी वजन घटाया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 10, 2013, 16:17

comments powered by Disqus