सलमान खान ने घटाया आठ किलो वजन: 47 की उम्र में 27 का लुक!

सलमान खान ने घटाया आठ किलो वजन: 47 की उम्र में 27 का लुक!

सलमान खान ने घटाया आठ किलो वजन: 47 की उम्र में 27 का लुक!ज़ी मीडिया ब्‍यूरो/बिमल कुमार

नई दिल्‍ली : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर नया धमाका करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान अब नए लुक में अपने फैंस को और अचंभित करेंगे। फैंस को उनका यह नया लुक और अंदाज निश्चित तौर पर पसंद आएगा।

जानकारी के अनुसार, सलमान ने अपना मेकओवर कर लिया है। आठ किलो वजन घटाकर अब वे बिलकुल नए रूप में सामने आए हैं। यूं कहें कि 47 वर्षीय इस अभिनेता अपना वजन घटकार न सिर्फ मेकओवर किया है बल्कि खूबसूरत युवा की तरह महज 27 की उम्र के जैसे दिखने लगे हैं। बॉलीवुड में वैसे ही सबसे योग्‍य कुंवारे का दर्जा पा चुके सलमान अब तो और `योग्‍य` हो जाएंगे।

हाल के समय में उनकी हर फिल्‍म ने सफलता के नए कीर्तिमान रचे हैं और वे सफलता के नए आसमान पर हैं।

जानकारी के अनुसार, सलमान खान की नई फिल्म का नाम बदल गया है। अभी तक `मेंटल` नाम से बन रही इस फिल्म का नाम अब आजाद हो गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल खान ने इस बात के संकेत दिए हैं। `दबंग 2` के बाद सलमान खान की कोई फिल्‍म नहीं आई है। 2013 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। अब सलमान खान की फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

नई खबर यह है कि इस फिल्म का नाम बदल गया है। अब यह फिल्म `आजाद` के नाम से बन रही है। इस फिल्म को शुरुआत में राधे नाम के साथ बनाया जा रहा था। बाद में इसे `राधे` से `मेंटल` कर दिया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ डेजी शाह और सारा खान की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म एक एक्‍शन फिल्म कही जा रही है।

First Published: Monday, September 2, 2013, 11:29

comments powered by Disqus