Last Updated: Friday, September 14, 2012, 22:35

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट खोलने वाली ताजातरीन शख्सियत बन गए हैं। उनसे पहले आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड सितारे फेसबुक पर खासे सक्रिय हैं।
अपने पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में सलमान ने कहा कि बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं फेसबुक पर क्यों नहीं हूं। उनका कहना था कि मेरे नाम से फेसबुक पर कई झूठे अकाउंट हैं, जिनसे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। अब मैं फेसबुक पर हूं, तो झूठे एकाउंट गायब हो जाएं या यहां चले आएं। इस लोकप्रिय सितारे का अकाउंट खुलते ही 26 लाख लोगों ने उसे पसंद भी कर लिया। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 14, 2012, 22:06