सेट्स पर लौटीं कोंकणा : रणवीर - Zee News हिंदी

सेट्स पर लौटीं कोंकणा : रणवीर

मुंबई:  अभिनेता रणवीर शौरी का कहना है कि उनकी पत्नी व अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा फिल्मी सेट्स पर फिर लौट आई हैं। कोंकणा अपने बेटे हारून को जन्म देने के बाद कुछ समय से फिल्मों से दूर थीं। साल 2001 में प्रदर्शित '7 खून माफ' में एक छोटी सी भूमिका निभा चुकीं कोंकणा की आने वाली फिल्म अनंत महादेवन की 'गौर हरि दास्तान' हैं। वह फिल्म में ओडिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौर हरि दास की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

 

रणवीर ने कहा कि वह फिल्मों में पूरी तरह से वापसी के लिए तैयार हैं। बच्चे के जन्म के बाद मैंने छह महीने की छुट्टी ली और उन्होंने दो साल का अंतराल लिया। हारून जब एक साल से भी छोटा था तो वह 'गौर हरि दास्तान' के सेट्स पर आता था।" फिल्म में रणवीर ने भी अभिनय किया है। कोंकणा व रणवीर सितम्बर 2010 में विवाह बंधन में बंधे थे और 2011 में उनके बेटे का जन्म हुआ। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 26, 2012, 15:03

comments powered by Disqus