स्टीब जाब्स की भूमिका निभा सकते हैं क्लूनी - Zee News हिंदी

स्टीब जाब्स की भूमिका निभा सकते हैं क्लूनी



लंदन : आने वाली एक नई फिल्म में हॉलीवुड स्टार जार्ज क्लूनी एप्पल प्रमुख स्टीव जाब्स की भूमिका में दिख सकते हैं। जाब्स की भूमिका के लिए अन्य कलाकारों के साथ वह भी दौड़ में हैं।

 

सन ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, इस भूमिका के लिए 50 वर्षीय अभिनेता क्लूनी को ईआर में अपने सह कलाकार रहे 40 वर्षीय नोह वायले से कड़ी चुनौती मिल रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

 

फिल्म की पटकथा उद्यमी स्टीव जाब्स के जीवन पर आधारित है। पिछले महीने अग्न्याश्य में कैंसर के कारण जाब्स का 56 साल में ही निधन हो गया था।

 

सीरियल ‘ईआर’ में क्लूनी और वायले दोनों ने डॉक्टर की भूमिका अदा की थी। इस सीरियल को 23 ऐमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 19, 2011, 16:58

comments powered by Disqus