'हैरी पॉटर' की होगी शादी - Zee News हिंदी

'हैरी पॉटर' की होगी शादी



एजेंसी। डेनियल रेडक्लिफ जो अभी तक हैरी पॉटर सीरीज मे ‘हैरी’ की भूमिका निभाते आ रहे थे, अब शादी करने जा रहे हैं. खबर यह है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड रोसेन कोकर से शादी करना चाहते हैं.

रेडक्लिफ की यह महिला मित्र रोसेन कोकर हैरी पॉटर के फिल्मों में सहायक निर्माता के तौर पर काम कर चुकी हैं. खबर यह भी है कि वो दोनों पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे हैं.

सूत्रों की माने तो कोकर के पिता ने भी इनकी शादी को मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि 22 वर्षिय रेडक्लिफ ने अपने इस अफेयर की बात काफी समय से सबसे छिपाकर रखी थी. अपने अफेयर के बारे में उन्होंने हैरी पॉटर की लास्ट सिरीज ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज’ के समय सबको बताया. इससे पहले भी हैरी कह चुके हैं कि वो किसी से प्यार करते हैं.

हैरी पॉटर हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पसंद किये जाते हैं. इस सीरीज की लगभग सभी फिल्में बॉलीवुड में भी उतनी ही मशहूर हुई  जितना कि हॉलीवुड में. इस कम उम्र के हैरी की कई लड़कियां दिवानी हैं. ऐसे में जब हैरी शादी करने की सोच रहें हैं तो जाने कितनी हसिनाओं का दिल तो टूटेगा ही.

 

First Published: Wednesday, August 24, 2011, 13:16

comments powered by Disqus