Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 14:30

मुम्बई : भारतीय फिल्म उद्योग और रंगमंच की प्रसिद्ध व वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल शनिवार को 101 साल की हो गईं। पिछले साल उन्होंने अपनी आधिकारिक जीवनी `जोहरा सहगल : फैटी` का अनावरण कर 100वां जन्मदिन मनाया था।
`यूनाइटेड नेशंस पापुलेशन फंड-लाडली मीडिया अवार्डस` ने 2008 में उन्हें `लाडली आफ द कंट्री` से सम्मानित किया था।
फिल्म `वीर जारा` में उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर लिखा, "हमेशा आकर्षक दिखने वालीं जोहरा को जन्मदिन की बधाई। मेरे लिए `वीर जारा` में उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।" (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 28, 2013, 14:30