Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 12:01
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर का आज 28वां जन्मदिन है। सोनम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम की मां का नाम बबीता कपूर है। सोनम कपूर तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। सोनम की छोटी बहन का नाम रिया और भाई हर्षवर्धन हैं।

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था। सोनम ने बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की फिल्म `सावरिया` से इंट्री की। फिल्म के अलावे सोनम अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर हुईं। सोनम ने रांझाणा, भाग मिल्खा भाग में जबरदस्त अभिनय किया है। सोनम के अभिनय में दिन प्रतिदिन निखार आ रहा है। हाल ही में सोनम ने कांस फिल्म महोत्सव 2013 में रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरे।

बॉलीवुड हस्तियों की ओर सोनम को जन्मदिन की बधाई मिलने लगी है। सबसे पहले शाहिद कपूर और बिपाशा बसु ने सोनम को जन्मदिन की बधाई दी। zeenews.com/hindi की ओर से भी सोनम को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
First Published: Sunday, June 9, 2013, 12:01