39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूर

39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूर

39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूरज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: करिश्माई और आकर्षक कपूर खानदान की बेटी, करिश्मा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मनाएगी।39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूर

रणधीर कपूर और बबीता के घर जन्मी प्यारी लोलो (करिश्मा कपूर) ने फिल्म `प्रेम कैदी` से बॉलीवुड में इंट्री की। अपने प्रशंसकों के लिए 1990 से लेकर 2000 तक कई बेहतरीन में काम किया।उनकी सुंदर नीली आंखें, चीनी मिट्टी से बर्तन समान चिकनी त्वचा और सुंदर चेहरा उसकी समकालीन हीरोइनों पर पड़े।अभिनेत्री के रूप में उसे सबसे पहली वाहवाही और पुरस्कार फिल्म `राज हिंदुस्तानी` मिले। उन्होंने यह फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ की। उसके बाद करिश्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यश चोपड़ा के बैनर तले दिल पागल है, जबैदा, फिजा जैसी सफल फिल्में की। एक दैनिक के अनुसार लोलो अपना जन्मदिन लंदन में मनाएगी। करिश्मा के साथ उनके बच्चे और बहन करीना कपूर भी होंगी।
39 बरस की हुईं अभिनेत्री करिश्मा कपूर
खबर है कि जन्मदिन पर करिश्मा को बहन करीना कपूर डायमंड का ब्रैसलेट गिफ्ट देंगी। क्योंकि करिश्मा को डायमंड बहुत पसंद है। करीना के अलावा उसके नजदीकी दोस्त भी जन्मदिन पार्टी में शामिल होंगे।
करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!

First Published: Tuesday, June 25, 2013, 11:11

comments powered by Disqus