64 साल की हुईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

64 साल की हुईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

64 साल की हुईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनीज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज 64 साल की हो गईं। हेमा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है।

बेमिसाल खूबसूरती के लिए पहचान रखनेवाली हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर के 40 साल में 150 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी की बदौलत कई हिट फिल्में दी। बॉलीवुड ने उन्हें उनकी खूबसूरत की वजह से ही ड्रीम गर्ल का खिताब दिया। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए वह 11 बार नॉमिनेट हुई और 1972 में उन्होंने यह खिताब जीता।

हेमा मालिनी बेहतरीन अभिनय के अलावा शास्त्रीय नृत्य में भी पारंगत हैं। भरतनाट्मय नृत्य शैली में वह महारत हासिल रखती हैं। उन्होंने अपने नृत्य के दौरान मां दुर्गा का जो किरदार अदा किया है उसके लिए वह अपनी अलग पहचान रखती हैं।
इसी अनोखी अदा की वजह से उन्होंने एक टीवी सीरियल में जय माता की में मां दुर्गा का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली।
वर्ष 2000 में फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड और पद्मश्री पुरस्कार से भी वह सम्मानित हुईं।

हेमा मालिनी के पति बॉलीवुड के नामचीन कलाकार धर्मेंद्र है और उनकी दो बेटियां हैं जिनमें से एक ऐशा है जो बॉलीवुड अदाकारा भी हैं।

First Published: Tuesday, October 16, 2012, 12:53

comments powered by Disqus