90 की उम्र में मक्का जाएंगे दिलीप कुमार

90 की उम्र में मक्का जाएंगे दिलीप कुमार

 90 की उम्र में मक्का जाएंगे दिलीप कुमारमुंबई: वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार की शाम अपनी पत्नी सायरा बानू के साथ उमरा करने के मकसद से सउदी अरब के लिए रवाना होंगे। दिलीप कुमार पिछले महीने 90 साल के हुए। इस दौरान उनके कुछ संबंधी भी साथ रहेंगे। मदीना में हज के समान अरकान पूरे करने को उमरा कहा जाता है।

इस वयोवृद्ध अभिनेता ने ट्वीट किया, अल्लाह की मेहरबानी है कि उन्होंने मुझे सायरा, आसिफ, फैजल.. के साथ उमरा पर जाने की शक्ति दी है। मेरे डॉक्टर मित्र, मेरे कुछ संबंधी भी मेरे साथ उमरा पर जाएंगे। आप मेरे लिए दुआ करें। उमरा के लिए मक्का जाया जाता है। मुस्लिमों द्वारा किया जाने वाला यह धार्मिक कार्य साल में कभी भी किया जा सकता है।

योजना की पुष्टि करते हुए दिलीप साहब के मैनेजर ने आईएएनएस को बताया, हां, वह अपनी पत्नी और कुछ करीबी मित्रों के संग उमरा पर जा रहे हैं। बुधवार की शाम वे विमान से रवाना होंगे और 10-15 दिनों तक वहां रहेंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 2, 2013, 17:57

comments powered by Disqus