Last Updated: Tuesday, July 23, 2013, 15:20

नई दिल्ली: मानसून के दौरान अधिकतर महिलाएं त्वचा के रूखेपन और दर्दनाक मुहांसों की शिकायत करती हैं और सौंदर्य प्रसाधनों से उन्हें हटाने का प्रयास भी करती हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए विशेषज्ञ फलों से बनी औषधियों और स्ट्रॉबेरी व छाछ से चेहरे की मालिश करने की सलाह देते हैं।
रूखी त्वचा मानसून के दौरान शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है। इसके लिए प्राकृतिक उपाय में एक कप जई के आटे में दो बड़े चम्मच अनार के दाने, दो बड़े चम्मच शहद और छाछ मिलाकार मिश्रण तैयार कीजिए। इसे कुछ मिनटों के लिए अपने चेहरे पर लगाइए फिर धो दीजिए। यह मृत त्वचा कोशिकाओ को हटाने में मदद करेगा। बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहन निकलें। तैलीय त्वचा वाले व्यक्तियों के लिए मानसून में समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच पपीते का गूदा, एक बड़ा चम्मच दही, घृतकुमारी और लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण बनाएं। पपीता चर्मशोधन करता है, दही दाग धब्बे साफ करता है।
मिश्रित त्वचा तैलीय और रूखी त्वचा का सम्मिलित रूप है। मानसून में गाल रूखे हो जाते हैं जबकि अन्य भाग तैलीय हो जाते हैं। इसके लिए आधा कप स्ट्रॉबेरी, एक कप दही और डेढ़ चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कीजिए। मुलायम और चिकनी त्वचा के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाइए। अपने चेहरे पर दिन में एक या दो बार बर्फ भी घिस सकती हैं।
सामान्य त्वचा वाले व्यक्ति चिकनाहट, धूल और गंदगी से सावधान रहें और इसके लिए प्राकृतिक उपाय के तहत एक सेब मसलिए इसमें एक चम्मच शकर और चार कप दूध मिलाइए। इसे अच्छी तरह मिलाइए। अब इसमें कैमोमाइल तेल की कुछ बूंदें डालिए। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह त्वचा को पोषण प्रदार करता है और त्वचा की खोई नमी वापस लाता है। मानसून के समय संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अपने आहार में विटामिन `सी` युक्त पदार्थ जोड़िए। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 23, 2013, 15:20