Last Updated: Monday, October 17, 2011, 14:21

लंदन : धूम्रपान करने वाली महिलाएं, सावधान। सिगरेट पीने से रजोनिवृत्ति एक साल पहले आ सकती है।
डेली मेल के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के एक अध्ययन में पाया गया कि सिगरेट पीने से हड्डी और हृदय की बीमारी के खतरों के अलावा यह महिलाओं में मासिक धर्म के समय से पहले रूकने की वजह बन सकता है।
अध्ययन में पहले के अध्ययन से जुटाए गए आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। इनमें अमेरिका, पोलैंड, तुर्की और ईरान की 6,000 महिलाओं से जुटाए आंकड़े शामिल थे। सिगरेट नहीं पीने वाली महिलाओं में रजोनिवृत्ति की औसत आयु 46 से 51 पाई गई जबकि दो शोधों को छोड़कर सभी में पाया गया कि धूम्रपान करने वाली महिलाएं 43 से 50 साल के बीच रजोनिवृत्ति पाती हैं।
अध्ययन के नेतृत्वकर्ता वोलोदिमीर वोरनिक ने कहा, हमारे नतीजे एक और सबूत देते हैं कि धूम्रपान समय पूर्व रजोनिवृत्ति से जुड़ा है। यह एक और वजह है कि महिलाओं को इस लत से बचना चाहिए।
(एजेंसी)
First Published: Monday, October 17, 2011, 21:11