सेहत के लिए काफी फायदेमंद है घी

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है घी

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है घीनई दिल्ली : अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए घी का संतुलित इस्तेमाल आवश्यक है। सेहत के लिए घी कई तरह से फायदेमंद है लेकिन यह जरूरी है कि इसका उपयोग संतुलित मात्रा में किया जाए। दिल के रोगियों को हालांकि इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है।

आयुर्वेद में घी को औषधि का दर्जा दिया गया है।

घी के सेवन से सभी प्रकार के विकारों का निवारण होता है। वात और पित्त को शांत करने में यह सर्वश्रेष्ठ है। साथ ही कफ भी संतुलित होता है। घर का बना हुआ घी बाजार के मिलावटी घी से कहीं बेहतर होता है।

घी पर हुए अध्ययन बताते हैं कि इससे रक्त और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घी से बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ जाता है। घी नाड़ी प्रणाली एवं मस्तिष्क के लिए भी श्रेष्ठ औषधि माना गया है। इससे आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है, इसलिए ग्लूकोमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। हो सकता है इस जानकारी ने आपको आश्चर्य में डाल दिया हो।

यदि आप स्वस्थ हैं तो घी जरूर खाएं, क्योंकि यह मक्खन से अधिक सुरक्षित है। इसमें तेल से अधिक पोषक तत्व हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 20, 2013, 20:53

comments powered by Disqus