हजार गुणों की खान है लहसुन, हर मौसम में फायदेमंद

हजार गुणों की खान है लहसुन, हर मौसम में फायदेमंद

हजार गुणों की खान है लहसुन, हर मौसम में फायदेमंदज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: ऐसी पौराणिक मान्यता है कि देव-दानव के बीच हुए अमृत युद्ध में अमृत की कुछ बूंदे धरती पर बिखर गई उन्हीं बूंदों से धरती पर जिस पौधे की उत्पति हुई। वह लहसुन का पौधा था। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन एक अमृत रासायन है। लहसुन कब्ज को मिटाने वाला और आंखों के रोग दूर करने वाला माना गया है।

लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों में बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं इसलिए इसके सेवन की सलाह देते हैं।

लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर के लिए एक औषधि की तरह भी काम करता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज, लवण और फॉस्फोरस, आयरन व विटामिन ए,बी व सी भी पाए जाते हैं। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधि क्षमता को बढ़ाता है। भोजन में किसी भी तरह इसका सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है

लहसुन खाने से न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व हाई ब्ल्ड प्रेशर को सामान्य करने में मददगार है।

कई सर्वे में अब यह बात पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है कि ठंड के दिनों में लहसुन के सेवन से सर्दी नहीं लगती। लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

First Published: Thursday, April 25, 2013, 20:38

comments powered by Disqus