सबसे समृद्ध 100 भारतीयों की संपत्ति 250 अरब डॉलरब । assets of the 100 richest Indians is $ 250 billion

सबसे समृद्ध 100 भारतीयों की संपत्ति 250 अरब डॉलर

सबसे समृद्ध 100 भारतीयों की संपत्ति 250 अरब डॉलरनई दिल्ली : देश के 100 सबसे समृद्ध भारतीय नागरिकों की कुल संपत्ति बढ़कर इस साल 250 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल तक यह 221 अरब डॉलर थी। यह जानकारी गुरुवार को यहां जारी एक शोध रिपोर्ट से मिली।

दूसरी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक देश के सबसे समृद्ध व्यक्ति हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी। उनकी कुल संपत्ति है 18.9 अरब डॉलर। दूसरे स्थान पर हैं लंदन निवासी आर्सेलर मित्तल के प्रमुख एलएन मित्तल। उनके पास 15.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी औषधि निर्माता कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक 58 वर्षीय दिलीप शांघवी पहली बार शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं। उन्हें यह स्थान उनकी संपत्ति में 66 फीसदी वृद्धि के साथ मिला है। कैंसर की दवा डॉक्सिल की बिक्री में संभावित वृद्धि के कारण उनकी कंपनी के शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले जांसीन फार्मा इंक ने अपनी औषधि की आपूर्ति कम होने की बात कही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 141 लोग ऐसे हैं, जिनके पास 30 करोड़ डॉलर या अधिक संपत्ति है। पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 101 थी। देश के सबसे समृद्धि 141 लोगों में 101 की संपत्ति अपने स्तर पर बरकरार है या बढ़ी है और 40 की संपत्ति घटी है।

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी को 7.1 अरब डॉलर के साथ सूची में 11वां स्थान मिला है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 34 फीसदी बढ़ी है। इससे वह दो पायदान ऊपर खिसक गए हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में इस दौरान 135 फीसदी उछाल देखी गई। सूची में महिलाओं का अनुपात सिर्फ चार फीसदी है। ओपी जिंदल समूह की गैर कार्यकारी अध्यक्ष 62 वर्षीया सावित्री जिंदल 5.1 अरब डॉलर संपत्ति के साथ देश की सबसे समृद्ध महिला हैं। उनके बाद देश के सबसे बड़े मीडिया समूह बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी की अध्यक्ष 77 वर्षीय इंदू जैन 1.9 अरब डॉलर की निजी संपत्ति के साथ दूसरी सबसे समृद्ध महिला हैं।

हुरुन रिपोर्ट इंडिया के प्रकाशक अनास रहमान जुनैद ने कहा कि पांच फीसदी सुस्त विकास दर के बाद भी 2012 की हुरुन इंडिया समृद्ध सूची में शामिल लोगों की संपत्ति इस वर्ष 10 करोड़ डॉलर बढ़ी है। इससे पता चलता है कि भारतीय कंपनियां प्रतिकूल समय में भी बेहतर काम कर सकते हैं। रेड चिली एंटरटेनमेंट के संस्थापक बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 40 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 114वें स्थान पर प्रवेश किया है।

सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिनके पास कम से कम 30 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक सूची 18 अक्टूबर 2013 की तिथि को मौजूद संपत्ति पर आधारित है, जब रुपये का मूल्य प्रति डॉलर 61.5 रुपये था। सूची के मुताबिक, देश के नौ फीसदी सबसे समृद्ध लोग दुबई में रहते हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, October 24, 2013, 20:08

comments powered by Disqus