बैंकों ने बीते 4 साल में 3 लाख लोगों को दी नौकरी: IBA

बैंकों ने बीते 4 साल में 3 लाख लोगों को दी नौकरी: IBA

मुंबई : इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बीते चार साल में लगभग तीन लाख कर्मचारियों को नियुक्ति दी जिसमें 94,000 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। आईबीए ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अप्रैल 2009 से अगस्त 2013 के दौरान 2,97,896 कर्मचारी नियुक्त किए। आईबीए ने उन रिपोर्ट को खारिज किया है कि बैंक नियुक्ति नहीं कर रहे या इस मामले में धीमा रख अपनाए हुये हैं। आईबीए के उप मुख्य कार्याधिकारी के. उन्नीकृष्णन ने कहा कि बैंक जरूरत के हिसाब से समय समय पर नियुक्तियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2013 में 73,258 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई जबकि अपैल से अगस्त 2013 में 52,348 लोगों की नियुक्ति हुई। सबसे ज्यादा भर्तियां क्लर्क स्तर पर हुई हैं। आईबीए के अनुसार चार साल और पांच माह की अवधि में 1,74,786 लोगों की भर्ती हुई, इसके अलावा 28,467 ‘सब-स्टाफ’ की श्रेणी में भर्तियां की गई। नेशनल आगर्नाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि बैंकिंग क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया करीब करीब थम गई है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 16, 2014, 20:18

comments powered by Disqus