Last Updated: Friday, December 27, 2013, 12:51
लंदन: ब्रिटेन 2030 तक जर्मनी से आगे निकल कर यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी सेंटर फार इकोनोमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए अध्ययन से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीईबीआर वर्ल्ड इकोनोमिक लीग टेबल में कहा गया है कि ब्रिटेन पश्चिम की दूसरी सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था है।
इसने यह संभावना व्यक्त की है कि यह 2018 तक फ्रांस से आगे बढ़ कर विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके मुताबिक कि इसके बाद भारत व ब्राजील के आगे बढ़ने पर 2023 व 2028 में सातवें पायदान पर खिसक जाएगा। लेकिन 2028 तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था जर्मनी की अर्थव्यवस्था से सिर्फ तीन फीसदी ही कम रहेगा और 2030 तक जर्मनी को पीछे धकेलते हुए पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
सीईबीआर के मुख्य प्रबंध अधिकारी डगलस मैकविलियम्स ने डेली टेलीग्राफ को बताया कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ से ज्यादा मजबूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लघु अवधि में यूरोपीय संघ का प्रभाव नकारात्मक होगा। मुझे ऐसी आशंका है कि 15 साल बाद यह संभवत: सकारात्मक होगा।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धीमी विकास और कुछ देशों की मुद्रा के कमजोर पड़ने से यूरोप की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 27, 2013, 12:51