वित्तीय संकट के लिए चिदंबरम जिम्मेदार: गुरुमूर्ति

वित्तीय संकट के लिए चिदंबरम जिम्मेदार: गुरुमूर्ति

ठाणे : जाने माने अर्थशास्त्री एस गुरूमूर्ति ने कहा कि संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों ने अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

गुरूमूर्ति ने सप्ताहांत में आयोजित ‘डिकेड ऑफ इकोनॉमिक डिस्ट्रक्शन हाउ टू रिकवर?’ पर चर्चा में कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में रूपए का मूल्य में 30-50 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि विदेशी कर्ज में चार गुना वृद्धि हुई। विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी कर्ज का दो या ढाई गुना था जबकि अब यह कर्ज का तीन चौथाई है। गुरूमूर्ति ने कहा कि पूंजीगत मालों का आयात बढ़ा जिसने भारत की उत्पादन क्षमता को नष्ट किया।

उन्होंने कहा कि और अब भी चिदंबरम (केंद्रीय वित्त मंत्री) यह दावा करते हैं कि उन्होंने एक अच्छी अर्थव्यवस्था छोड़ी है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 7, 2014, 09:05

comments powered by Disqus