चिदंबरम सउदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना

चिदंबरम सउदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली : वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संवर्धन बैठक के लिए सउदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। सूत्रों ने बताया कि मंत्री रियाद में तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। वित्त मंत्री के नेतृत्व वाले भारतीय शिष्टमंडल में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम भी शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम 29 जनवरी को भारत वापस लौटेंगे।

भारत-सउदी अरब व्यापार संबंध में पिछले कुछ साल में निरंतर और उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। सउदी अरब भारत का चौथा व्यापार भागीदार है और 2012-13 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 43.19 अरब डालर रहा। सउदी अरब, भारत कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है जो देश की कुल जरूरत के 17 प्रतिशत की भरपाई करता है और यह भारतीय निर्यात के लिए विश्व का सबसे बड़े बाजारों में शामिल है।

भारत के वैश्विक निर्यात का 1.86 प्रतिशत सउदी अरब को होता है और भारत के आयात में 6.35 प्रतिशत का योगदान है। भारत की सउदी अरब के साथ दोहरे कराधान से बचाव की संधि भी है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 27, 2014, 19:32

comments powered by Disqus