Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 15:25
बीजिंग : चीन को चीनी नववर्ष के उपलक्ष में छुट्टियों के चलते फरवरी महीने में 22.98 अरब डालर का व्यापार घाटा हुआ। यह अप्रैल 2013 के बाद उसका पहला मासिक व्यापार घाटा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग (जीएसी) ने एक बयान में आज यह जानकारी दी।
इसके अनुसार फरवरी में चीन का व्यापार घाटा 22.98 अरब डालर रहा जबकि पिछले साल फरवरी में यह 14.8 अरब डालर अधिशेष तथा इस साल जनवरी में 31.86 अरब डालर का अधिशेष में था। आलोच्य महीने में कुल व्यापार सालना आधार पर 4.8 प्रतिशत घटा। इसमें निर्यात 18.1 प्रतिशत तथा आयात 10.1 प्रतिशत घटा। इसके अनुसार जनवरी में विदेश व्यापार 10.3 प्रतिशत बढ़ा था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 8, 2014, 15:25