सिटीजन वॉचेज का सस्ती वाली लक्जरी घड़ियां पेश करने इरादा

सिटीजन वॉचेज का सस्ती वाली लक्जरी घड़ियां पेश करने इरादा

नई दिल्ली : जापान की घड़ी कंपनी सिटीजन वॉचेज कम कीमत वाले नए माडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा देश में सस्ते लक्जरी ब्रांड बनने का है। सिटीजन वॉचेज (इंडिया) के प्रबंध निदेशक कात्सुसुके तोकूरा ने कहा, हम आगे चलकर नए माडल उतारेंगे। नए माडल हर मूल्य वर्ग के होंगे, जिससे वह एक सस्ती कीमत की लक्जरी माडल कंपनी बन सके। हालांकि, का इरादा अगले 5 से 10 साल में भारत को शीर्ष 10 बाजारों में स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि कंपनी उंची कीमत वाले माडल पर ध्यान केंद्रित रखेगी, क्योंकि उसकी बिक्री में मुख्य योगदान इन्हीं का रहता है।

सिटीजन भारत में 500 घड़ी मॉडलों की बिक्री करती है। भारत में कंपनी 5,000 रुपये से 1.95 लाख रुपये कीमत की घड़ियां बेचती है। भारतीय बाजार के बारे में तोकूरा ने कहा, यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। सिटीजन वॉचेज के लिए भारत अगले 5 से 10 साल में शीर्ष 10 बाजारों में होगा। फिलहाल सिटीजन के शीर्ष बाजारों में जापान, अमेरिका, चीन और यूरोप शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 6, 2013, 18:16

comments powered by Disqus