दिल्ली में CNG 2.95 रु. प्रति किलो हुई महंगी

दिल्ली में CNG 2.95 रु. प्रति किलो हुई महंगी

दिल्ली में CNG 2.95 रु. प्रति किलो हुई महंगी नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 2.95 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं और घरों में पाइप से पहुंचायी जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) भी एक रुपए प्रति इकाई महंगी कर दी गई है।

उत्पादन लागत में बढ़ने से यह मूल्य वृद्धि की गई है और नई दरें शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।

इससे पहले फरवरी में सीएनजी की कीमत में 14.90 रुपए प्रति किलोग्राम की बडी कमी की गई थी। शनिवार से सीएनजी 38.15 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 35.20 रुपए प्रति किलोग्राम है। राजधानी में दो माह में 36 घन मीटर (एससीएम) की खपत तक पीएनजी का नयी दर 24.50 रुपए प्रति इकाई से बढ़कर 25.50 रुपए प्रति इकाई हो गयी है। इससे अधिक खपत करने वालों के लिए दर 48 रपये प्रति घनमीटर होगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 2, 2014, 20:56

comments powered by Disqus